Wednesday 12 March 2014

केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, नागपुर दौरा रद्द.

मुंबई। पार्टी के प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। खराब तबीयत के चलते अरविंद केजरीवाल का नागपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। अगर तबीयत सुधरी तो केजरीवाल देर शाम भंडारा और चंद्रपुर के लिए निकलेंगे। खराब तबीयत के चलते केजरीवाल ने नागपुर का रोड शो के साथ फंड रेज़र डिनर भी कैंसिल कर दिया है। नागपुर में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से अंजलि दमानिया आप उम्मीदवार हैं।

No comments:

Post a Comment