Wednesday 12 March 2014

आज जारी हो सकती है दिल्ली भाजपा प्रत्याशियों की सूची.

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा नेताओं की नजरें 13 मार्च पर टिकी हुई हैं। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में राजधानी की सातों सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए बुधवार को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता भी खासे सक्रिय रहे। टिकट के दावेदार भी अपने आकाओं से संपर्क साधकर अपनी दावेदारी पुख्ता करने में व्यस्त रहे।

No comments:

Post a Comment