Thursday 27 February 2014

यूपी में दो मार्च को चरम पर होगा सियासी पारा.

लखनऊ। यूपी की राजनीति में दो मार्च काफी गहमा गहमी वाला दिन होगा। ऐसे में यूपी का सियासी पारा चढ़ना कोई बड़ी बात नहीं होगी। क्योंकि इस दिन प्रदेश में बीजेपी, सपा और आप की रैलियां होने वाली हैं। लखनऊ में जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्री मोदी की रैली है, वहीं कानपुर में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की रैली होगी। इसी कड़ी में दो मार्च को ही इलाहबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) की देश बचाओ-देश बनाओ रैली होगी।
                                                                   

No comments:

Post a Comment